Showing posts with label Indian Rhymes online. Show all posts
Showing posts with label Indian Rhymes online. Show all posts

Sunday, 20 July 2014

सवेरा हो गया देखो - Savera ho gaya dekho

सवेरा हो गया देखो 
अँधेरा हो खो गया देखो 
सुन्हलि धूप आई हैं 
 नयी  हर बात लायी है
नया दीन फिर उजाले  एसई 
 धारा को ढोगया  देखो 
सवेरा हो गया देखो 

सुनो पंछी चा चाहते है
 नाय कुछ गीत गेट है
जो आलस था भरा मुझे तन 
 कहीं जा तो गया देखो 
सवेरा हो गया देखो 

कहीं बराबर दाल हिलती है 
हवा  फूलो  एसई मिलती हैं
उठो  आँगन माई खुसिया आज 
सूरज हो गया देखो 
सवेरा हो गया देखो


Savera ho gaya dekho
Andhera ho kho gaya dekho
Sunhali dhoop aayi hai
Nayi har baat laayi hai
Nayaa din phir ujale se
Dharaa ko dhogaya dekho
Savera ho gaya dekho

Ye panchhi cha chahate hai
Naye kuch geet gate hai
Jo aalas tha bhara tan me
Kahi ja so gaya dekho
Savera ho gaya dekho

Kahi par daal hilti hai
Hava phulo se milti hai
Uttho, aangan mai khusiya aaj
Suraj ho gaya dekho
Savera ho gaya dekho

Friday, 18 July 2014

मछली जल की रानी है - Machhli Jal ki Raani Hain

मछली जल की रानी है,
जीवन उसका पानी है,
हाथ लगाओ डर जायेगी ,
बहार निकालो मर जायेगी ,
वापस डालो तेर जायेगी .

Machhli Jal ki Raani Hain
Jeevan Uska Pani Hain
Haath Lagao Dar Jayegi
Bahaar Nikalo Mar Jayegi
Vaapas Dalo Tair Jayegi

आलू बोला मुझको खा लो | Potato Says Nursery Rhymes Lyrics

आलू बोला मुझको खा लो |
मैं  तुमको मोटा कर दूंगा |
पालक बोली मुझको खा लो |
मैं तुमको ताकत दे दूँगी |

गाजर, भिन्डी, बैंग |
गोभी, मटर, टमाटर बोले |
अगर हमें भी खाओगे |
शीघ्र बड़े हो जाओगे |


Potato says to little children, "Eat me
I will make you fatter."
Spinach says, "Eat me
I will give you more strength."

Carrot, Lady Fingers and Brinjal* say,
Cabbage, Peas and Tomato say,
"If you eat all of us also
You will grow fast."

Thursday, 17 July 2014

Ek chidiya ke bacche chaar - एक चिड़िया के बच्चे चार

एक चिड़िया के बच्चे चार
घर से निकले पंख पसार
पूरब से पश्चिम को आये
उत्तर से दक्षिण को आये
घूम लिया है जग सारा
अपना घर है सबसे प्यारा

Ek chidiya ke bacche chaar
Ghar se nikle pankh pasaar
Poorab se paschim ko aaye
Uttar se dakshin ko aaye
Ghoom liya hai jag saara
Apna ghar hai sabse pyaara

Tuesday, 15 July 2014

एक चिड़िया अनेक चिड़िया - Ek Chidiya Anek Chidiya

हम्म्म्म….
हिंद देश…. ह्म्म्म हम्म
हम सभी एक हैं….
ता रा रा रा रा…..
(भाषा अनेक हैं…. हम्म्म्म….)…2
ये अनेक क्या है दीदी ?
अनेक यानी बहुत सारे…
बहुत सारे…! क्या बहुत सारे..?
अच्छा बताती हूँ…
सूरज एक, चंदा एक, तारे अनेक…
तारों को अनेक भी कहते हैं…?
नहीं नहीं….!
देखो फिर से….
सूरज एक..
चंदा एक..
एक एक एक करके तारे भये अनेक….
ठीक से समझाओ ना दीदी….
देखो देखो एक गिलहरी..
पीछे पीछे अनेक गिलहरियाँ….
एक तितली.. एक और तितली….
एक एक एक करके हो गयी अब अनेक तितलियाँ….
समझ गया दीदी….
एक ऊँगली, अनेक उंगलियाँ….
दीदी दीदी, वो देखो अनेक चिड़ियाँ…..
अनेक चिड़ियों की कहानी सुनोगे..?
हाँ हाँ…..
आ आ आ….
एक चिड़िया,
एक एक करके अनेक चिड़ियाँ..
दाना चुगने आई चिड़ियाँ..\
दीदी हमें भी सुनाओ ना….
तो सुनो फिर से….
एक चिड़िया, अनेक चिड़ियाँ….
दाना चुगने बैठ गयी थी….
हाय राम..! पर वहां व्याध ने एक जाल बिछाया था..
व्याध..! व्याध कौन दीदी..?
व्याध, चिड़िया पकड़ने वाला..
फिर क्या हुआ दीदी….?
व्याध ने उन्हें पकड़ लिया ?
मार डाला….?
हिम्मत से गर जुटें रहें तो,
छोटे हों पर मिलें रहे तो..
बड़ा काम भी होवे भैया….2
एक, दो, तीन….
चतुर चिड़िया, सयानी चिड़िया,
मिलजुल कर, जाल ले कर भागी चिड़िया….
फुर्र्रर्र्रर……!!
दूर एक गाँव के पास चिड़ियों के दोस्त चूहे रहते थे,
और उन्होंने चिड़ियों का जाल काट दिया….
तो देखा फिर तुमने…..!
अनेक फिर एक हो जाते हैं,
तो कैसा मज़ा आता है….
दीदी.. मैं बताऊँ..?
हो गए एक,
बन गयी ताकत,
बन गयी हिम्मत,
दीदी.. अगर हम एक हो जाएं,
तो बड़ा काम कर सकते हैं..?
हाँ हाँ.. क्यूँ नहीं..!
तो इस पेड़ की आम भी तोड़ सकते हैं..?
हाँ तोड़ सकते हैं..
पर जुगत लगानी होगी..
अच्छा… ये जुगत…!
वाह..! बड़ा मज़ा आएगा….
हिंद देश के निवासी सभी जन एक हैं….4
रंग-रूप वेश-भाषा चाहे अनेक हैं….4
एक-अनेक, एक-अनेक…
सूरज एक, चंदा एक, तारे अनेक….
एक तितली, अनेक तितलियाँ..
एक गिलहरी, अनेक गिलहरियाँ….
एक चिड़िया, एक एक अनेक चिड़ियाँ….
बेला, गुलाब, जूही, चंपा, चमेली….4
फूल है अनेक किंतु माला फिर एक है….4



चंदा मामा आओ ना - Chanda Mama Aavo Naa

चंदा मामा आओ न,
दूध बताशा खाओ ना,
मीठी लोरी गाओ ना,
बिस्तर में सो जाओ ना,
मीठी नींद सुलाओ ना….

Chand Mama aao na,
Dhood-batasa khao na,
Meethi lori gao na,
Bistar mein so jao na.